क्षैतिज आरक्षण पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया सरकार का आभार

रुड़की। राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार की ओर से उनके बच्चों को नौकरी में शिथिलता बरतने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए सीएम धामी का आभार जताया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश नेगी ने ढंडेरा में हुई बैठक में कहा कि लंबे समय से क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग की जा रही थी। सीएम धामी ने इस बारे में पहल कर सराहनीय कदम उठाया है। इसके लिए राज्य आंदोलनकारी सीएम का अभिनंदन करेंगे। इस दौरान राजेंद्र सिंह, प्रदीप चौहान, जगदीश खणायत, पंकज जोशी, कांति नेगी, पार्वती रावत, सरोज बडथ्वाल, लीला बिष्ट, सरोज नेगी, वीर सिंह नेगी, भगवान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह गोसाई, सुरेंद्र भंडारी, नरेंद्र सिंह भंडारी, पंकज सिंघल, भगवान सिंह वर्मा, ओमप्रकाश भट्ट तथा सुशील ध्यानी आदि ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *