महिला का ज्वैलरी से भरा पर्स चोरी

काशीपुर। नगर निगम के पास महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने की ज्वैलरी व अन्य चांदी के आइटम थे। पीड़िता ने कुछ महिलाओं पर पर्स चोरी करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुर्गा कालोनी निवासी पार्वती देवी पत्नी सुरेश चन्द्र बलोदी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 28 अगस्त को सायं करीब 6 बजे वह नगर निगम के पास एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने से जा रही थी। इस दौरान पीछे से कुछ महिलाओं ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने की ज्वैलरी दो झुमकी, पैंडल, एक कान का रिंग तथा चांदी के कुछ आइटम थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *