अठपैसिया में ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

बागेश्वर। कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत अठपैसिया गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। अठपैसिया निवासी 55 वर्षीय राजन राम पुत्र पनी राम की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कांडा लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कांडा थाने को दी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। थानाध्यक्ष खुशवंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के कुछ विषाक्त पदार्थ खाने के लक्षण हैं। मामले में किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *