15 गांवों में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का गठन

रुद्रपुर। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। कांग्रेस व यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने 15 गांवों में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी का गठन किया। रविवार को कांग्रेस नेता आन सिंह रावत के आवास पर आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान ने कहा कि कर्नाटक, हिमाचल सहित कई राज्यों में इलेक्शन मैनेजमेंट की टीम में काम किया है। भाजपा इन राज्यों में चुनाव हार चुकी है। अन्य राज्यों में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि बेशक यह विधानसभा उत्तराखंड की चुनौतीपूर्ण विधानसभाओं में से एक है। लेकिन जिस तरह भाजपा सरकार ने युवाओं, महिलाओं को छला है, निश्चित ही अगले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने की। यहां पूर्व दर्जाधारी किरण चंद्र मंडल, पूर्व प्रदेश सचिव नवतेज पाल, नरेंद्र आर्य, रेखा स्वर्णकार, सुकुमार चक्रवर्ती, विश्वजीत मिस्त्री, सूर्य प्रताप सिंह, श्रीकांत मिस्त्री, मधुसूदन सरकार, सुमिंदर यादव, सरस्वती बाला, प्रशांत मंडल, रिपुसूदन मंडल, पूरन मंडल, जानकी कोली, लक्ष्मी, देवकी, सुनील मंडल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *