शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग

रुद्रपुर। रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर में शार्ट सर्किट से एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते धूं-धूंकर ट्रांसफार्मर और केबल जलने लगा। आसपास के लोगों द्वारा आग लगने की सूचना बिजली निगम और फायर विभाग को दी गई। हालांकि, बिजली निगम की तरफ से तत्काल सप्लाई बंद की गई। जिस पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इसके चलते एरिया में कई घंटों तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। प्रतापपुर में लगाए गए 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में शार्ट सक्रिट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्योंकि, बिजली लाइन की सप्लाई चालू थी। इसकी सूचना बिजली निगम को दी गई, सूचना पर एरिया की सप्लाई बंद की गई और फिर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद विद्युत निगम ने दूसरा नया ट्रांसफार्मर लगवाया। इसके बाद एरिया की सप्लाई बहाल की गई। जिससे लोगों को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *