16 लीटर अवैध कच्ची शराब संग महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने सोलह लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गडरिया बाग गोकुल नगर के निकट एक महिला कच्ची शराब बेच रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपना नाम शकुन्ती पत्नी सतपाल निवासी गडरिया बाग किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
