किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाया

रुद्रपुर। मामा ने एक युवक पर नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो सितंबर को उसकी नाबालिग भांजी सितारगंज अपनी बुआ के घर गई थी। ग्राम ड्योढ़ी निवासी आमिर खां उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर जबरन कार में ले गया। आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को नकुलिया चौराहे के पास बेहोशी की हालत में फेंक गया। आरोप लगाया कि आमिर ने जान से मारने की धमकी दी है। किशोरी का मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *