स्वीमिंग ट्रायल में 36 खिलाड़ियों का चयन
देहरादून। इंडियन स्वीमिंग एवं स्पोर्ट्स क्लब में स्वीमिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें 18 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं। अब चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में इंडियन स्वीमिंग एवं स्पोर्ट्स की ओर से प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद प्रशिक्षक नीरज कुमारू, मोनिका चौधरी, रवि कुमार, उदय प्रताप सिंह, सुमित कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
