केजीएमयू  कुलपति ने टेली मेडिसिन टीम क ो दी बधाई

लखनऊ
केजीएमयू के कुलपति ले.जनरल डा.विपिन पुरी ने शुक्रवार को टेलीमेडिसिन टीम क ो बधाई दी। कोरोना काल में बेहतर सेवा प्रदान किये जाने को लेकर भारत में ई-संजीवनी ध्वजवाहक पुरस्कार जीतने पर विशेष योगदान के लिए बधाई दी । बताया गया कि सी.डेक मोेहाली के 33वें स्थापना दिवस पर डा.सानिया रऊफ टेलीमेडिसिन हब केजीएमयू में चिकित्साधिकारी ने भारत में ई-संंजीवनी ओपीडी पेशेंट टू डाक्टर प्लेटफार्म पर सबसे अधिक परामर्श के साथ डाक्टर के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया । बताया गया कि कोरोना काल में पचास हजार रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया ,जो इस कोविड महामारी के दौरान भारत में सबसे अधिक है। कहा यह गर्व की बात है कि यह पुरस्कार नीति आयोेग के सदस्य और जेएनयू के चांसलर डा.वीके सारस्वत और सीडीएसी के निदेशक पी खोसला द्वारा प्रदान किया गया । केजीएमयू के मेडिसिन युनिट ने इस कोविड-19 महामारी के दौरान सभी बीमारियों के लिए चिकित्सा परामर्श प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डा.शीतल वर्मा प्रभारी नोडल अधिकारी टेलीमेडिसिन के अनुसार चिकित्साधिकारी प्रतिदिन लगभग पंद्रह सौ रोगियों जिसमें प्रतिमाह चौदह हजार रोगियों क ो परामर्श प्रदान करते है,और पिछले एक वर्ष में एक लाख,पचास हजार लोगों को परामर्श सुविधा प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *