स्वास्थ्य मंत्री ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया औचक निरीक्षण

मोहनलालगंज, लखनऊ

स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनलालगंज का निरीक्षण किया। हालांकि, उनके आने की सूचना गुरूवार को ही आ रही थी, लेकिन गुरूवार को नहीं आएँ। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर को सीएचसी मोहनलालगंज पहुँचे। वहाँ पहुँच कर उन्होंने  कोविड अस्पताल का जायज़ा लिया। इसके बाद वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही इमरजेन्सीे रूम व ओपीडी का भी जायजा लिया। सीएचसी में पर्चे बन रहा या नहीं इसका भी जायज़ा लिया। पर्चे बनते हुए पाए गए। सूत्रों की माने तो शिकायत की गई थी, कि सीएचसी में इलाज़ नहीं हो रहा है। जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री ने खुद सीएचसी का निरीक्षण कर हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कोई खामी नहीं पाई गई। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाॅ॰ संजय भटनागर, एसीएमओ डाॅ॰ आरबी सिंह, सीएचसी अधीक्षक डाॅ॰ ज्योति काम्ले सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *