वैश्य महासभा ने दिवंगत साथियों की याद में सेवा कार्य को धनराशि दी
हल्द्वानी
वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा कोरोना काल में दिवंगत हुए सदस्यों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन सदस्यों की याद में शहर में सेवा का काम कर रही संस्थाओं को सहयोग राशि के चेक प्रदान किए गए। वैश्य महासभा द्वारा लगभग एक लाख की सहयोग राशि सेवा कार्य में लगी हुई संस्थाओं को दिए। इसमें पांच प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाएं मुक्तिधाम समिति ,रवि रोटी बैंक, वंदे मातरम ग्रुप, श्रीनित्यानंद आश्रम गो सेवा समिति, सेवा भारती को सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से सहयोग राशि चेक द्वारा प्रदान कराए। कार्यक्रम में वैश्य महासभा के अध्यक्ष राजेन्द प्रसाद गुप्ता ,महामंत्री विनीत अग्रवाल, भवानी शंकर, सुशील अग्रवाल, नीरज प्रभात गर्ग, सीमा देवल, रजत माहेश्वरी, रामबाबू जयसवाल, अतुल जायसवाल, शैलेंद्र दानू, अभिनव वाष्णेय, सतिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
