ह्दयघात से रोडवेज कर्मी की मौत
चम्पावत। टनकपुर में ह्दयघात से एक रोडवेज कर्मी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात वार्ड 9, घसियारामंडी निवासी 45 वर्षीय महेश कुमार पुत्र तुलसी राम को दिल का दौरा पड़ा। परिजन महेश को लेकर तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचे। डॉ़ आफताब आलम ने बताया कि अधेड़ की उपजिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वार्ड नो सभासद योगेश पांडेय ने बताया कि वह अस्थाई रोडवेज कर्मी के तौर पर निगम में सेवा दे रहे थे।
