न्यायिक बंदी गृह का निरीक्षण किया
चम्पावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पासबोला ने मंगलवार को न्यायिक बंदी गृह लोहाघाट का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार चौधरी ने बताया कि सचिव ने बंदियों से उनके खान-पान, निशुल्क अधिवक्ता प्रदान किए जाने व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। सचिव ने बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा।
