नशे के आदी युवाओं की काउंसलिंग करें
चम्पावत। डीएम नवनीत पांडेय ने नशे के आदी युवाओं की काउंसलिंग करने को कहा है। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। पुलिस व शिक्षा विभाग को संयुक्त रूप से जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला औषधि निरीक्षक को समय-समय पर दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल, एसडीएम सदर सौरभ असवाल, सीईओ आरसी पुरोहित समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
