देवीधुरा बग्वाल मेले में 22 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए
चम्पावत। देवीधुरा बग्वाल मेले बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से लगाए शिविर में 22 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए। इसके अलावा कई प्रमाण पत्रों में सुधार किए गए। सरकारी विभागों ने स्टॉल लगा कर लोगों को जानकारी दी। देवीधुरा में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग ने शिविर का आयोजन किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि शिविर में 22 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए गए। इसके अलावा इतने ही लोगों के यूडी आईडी कार्ड भी जारी किए गए। बाल विकास विभाग ने 22 आधार कार्ड में सुधारीकरण का कार्य किया। शिविर में देवीधुरा और इससे लगे गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाए। समाज कल्याण, बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, उद्यान, पशुपालन, राजस्व, पंचायती राज, पूर्ति, पर्यटन, उरेडा, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक समेत तमाम विभागों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों को निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। शिविर में एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय , डॉ. विनोद जोशी , डॉ.ललित शौर्य, डॉ.गुरशरण कौर, डॉ. रितिका सिंह, डॉ.अनम अंसारी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मेला संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
