पूर्व सैनिकों ने डीआरडीओ के कार्यों की सराहना की

हल्द्वानी

उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग ने डीआरडीओ के कार्यों की सराहना की है। लीग के अध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला (रिटायर्ड) ने कहा कि कुमाऊं द्वार हल्द्वानी में इतने कम समय में कोविड अस्पताल का निर्माण कर जनता को समर्पित करने का जो कीर्तिमान डीआरडीओ ने स्थापित किया है। पूर्व सैनिकों ने उनकी प्रशंसा की है। इस विशाल चिकित्सालय का नाम कुमाऊं के प्रथम जरनल बीसी जोशी रखने पर पूर्व सैनिकों ने डीआरडीओ के इस कदम सराहना की है। कहा कि डीआरडीओ ने भारतीय सेना को सम्मान तो दिया ही है, साथ ही यह पूरे उत्तराखंड खासकर कुमाऊं के लिए बहुत गर्व की बात है। इससे सभी पूर्व सैनिक गौरवान्वित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *