गंगा घाटों पर पुलिस ने चलाया अभियान

ऋषिकेश। पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। लिहाजा लक्ष्मणझूला पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गंगाघाटों पर चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही लोगों से खतरे वाले स्थानों पर स्नान न करने की अपील की गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने कांवड़ मेले को देखते हुए गंगा किनारे घाटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को बताया कि बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से बहाव तेज हो गया। लिहाजा गंगा किनारे स्नान करने से बचें। साथ ही पुलिस ने डेंजर घाटों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश के समय गंगा घाटों पर स्नान करना खतरे से खाली नहीं है। लिहाजा लोगों को लगातार सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। साथ ही जल पुलिस के जवानों को भी घाटों पर मुस्तैद रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *