बाजारों में खरीददारी को उमड़ी भीड़
विकासनगर
मंगलवार को राशन, स्टेशनरी की दुकानों के खुलते ही बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमडऩे लगी। बैंकों के बाहर जहां कैश लेन देन को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं राशन की दुकानों, स्टेशनरी पर लोगों ने सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर खरीददारी की। वहीं सरकार की गाइडलाइन की परवाह किये बिना लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कहीं नजर नहीं आये। सरकार ने एक जून से आठ जून तक कर्फ्यू बढ़ा दिया है। जिसमें एक जून व पांच जून को राशन की दुकानों व स्टेशनरी की दुकानों को एक बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। स्टेशनरी की दुकानें कर्फ्यू के दौरान पहली बार खोलने के निर्देश दिए गये। ऐसे में राशन की खरीददारी करने के साथ ही अभिभावक बड़ी संख्या में अपने बच्चों के लिए किताब कापी आदि खरीदने के लिए घरों से निकल पड़े। मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में भीड़ उतर गयी। कई लोग बैंकों में लेनदेन करने के लिए भी पहुंचे। बैंकों, राशन व स्टेशनरी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरु हो गयी। स्टेशनरी की दुकानें कई दिनों बाद खुली। जिसकी खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ बुक स्टालों पर लगी रही। कई स्टेशनरी की दुकानों पर भीड़ इतनी अधिक थी कि अपनी अपनी बारी पहले आने को लेकर लोग गाइडलाइन तक भूल गये। सोशल डिस्टेसिंग का पालन किये बिना लोग दुकानों के बाहर एक दुसरे से चिपके नजर आये। सेलाकुई से लेकर हरबर्टपुर, विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर बाजारों में लोग सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर खरीददारी करते
