एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल
हरिद्वार
द ह्युमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधमंडल ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज के ज्ञापन में बताया कि युवा नशे की लत में फंस रहे हैं। थाने, कोतवाली स्तर पर पीड़ितों की शिकायत दर्ज होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में सुधांशु जोशी, चौधरी ऋषिपाल, प्रेम सिंह, सोहन लाल, रविन्द्र कुमार जिन्दल, पदन कुमार, प्रदीप कुमार, मीनू शर्मा, प्रियंका द्विवेदी, शिवाकान्त पाठक, नरेन्द्र भारती, सुमित मौजूद रहे।
