आप नेत्री ने की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा किट भेंट
विकासनगर
कोरोना काल में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जागरूकता के साथ सुरक्षात्मक कार्य करने में भी जुटे हुए हैं। मंगलवार को आप नेत्री डिम्पल सिंह ने भीमावाला गांव में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा किट भेंट की। इस दौरान उनकी टीम ने गांव में सेनेटाइजेशन और जागरूकता अभियान भी चलाया। मंगलवार सुबह भीमावाला गांव में कोरोना गाइडलाइन के बीच आप नेत्री डिम्पल सिंह ने कोरोना काल के दौरान जन सेवा करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट, ग्ल्ब्स आदि सुरक्षा सामग्री भेंट की। उन्होंने कोरोना काल में उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। साथ ही, भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद उनकी टीम ने गांव में घर-घर सेनेटाइजेशन किया। टीम में शामिल कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया। टीम में प्रतीक सक्सेना, गुलफाम अहमद, रोहित कश्यप, इंद्रेश कुमार, रामपाल राठौर, आकाश, अनुज आदि शामिल रहे।
