ईंट से कुचल डाला युवक का सिर

रुड़की।   दो युवकों में मामूली विवाद को ग्रामीणों ने निपटाकर दोनों को घर भेज दिया। इसके बाद रात को अपने घर सो रहे एक युवक के सिर पर दूसरे ने ईंट से कई वार किए और भाग गया। घायल को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। मुंडाखेड़ा कलां गांव के एक व्यक्ति के यहां गत दिवस समारोह चल रहा था। इसमें गांव के जॉनी उर्फ जनेश्वर पुत्र पीरूमल तथा मनोज पुत्र महेंद्र के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। जिम्मेदार लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर उनके घर भेज दिया। बताया कि रात के समय जॉनी अपने मकान के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। आरोप है कि इसी बीच मनोज उसके घर में घुसा और ईंट उठाकर जॉनी के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *