जातिसूचक शब्द कहने के मामले में केस

रुडकी. क्षेत्र के भुरना गांव निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का मोहित उससे रंजिश रखता है। गत दिवस अक्षय गांव से लक्सर आ रहा था। रास्ते में मोहित ने उसे रोका और मारपीट की। आरोप है कि उसने जातिसूचक शब्द कहकर अक्षय को अपमानित भी किया। तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *