साइकिल रेस में हर्षित व निबंध में रितिका ने मारी बाजी
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से साइकिल रेस, निबंध, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साइकिल रेस प्रतियोगिता में हर्ष नेगी ने प्रथम, सुभाष नेगी ने द्वितीय एवं हर्षित रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में उच्च शिक्षा स्तर पर गढ़वाल विवि की रितिका भंडारी प्रथम, एनआईटी श्रीनगर की राजनंदनी द्वितीय एवं मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की अंबिका चमोला ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषा प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के आशुतोष मिश्रा ने प्रथम, रितिका कंडारी ने द्वितीय एवं गढ़वाल विविके राज सिद्धार्थ तृतीय रहे। सुपर सीनियर की रंगोली प्रतियोगिता में एनआईटी श्रीनगर की आंचल सिंघल, विशेष रैना, दिशा राणा ने प्रथम, मेडिकल कॉलेज की आयुषी पोखरियाल, सुनिधि थपलियाल व पलक शर्मा ने द्वितीय एवं मेडिकल कॉलेज की ही ग्रेसी सिंह, अलंकृति और रेशमा भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि की कंचन पायल प्रथम,पॉलीटेक्निक की वर्षा द्वितीय एवं गढ़वाल विवि से साहिल नाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री डा. सुधीर जोशी, जिलाध्यक्ष मयूर भट्ट, नवीन गुसांई, विजय चमोली, आशीष उनियाल, विपिन नौटियाल, पंकज रावत, प्रदीप राणा, चंकू भट्ट, डा. विनीत पोश्ती, शैलेश मलासी, अनुज, राहुल कुमार, विक्की मेवाड़, गौरव रावत आदि शामिल रहे।
मेडिकल कॉलेज के छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर जताई खुशी
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को बधाइयां दी। प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि मेडिकल में पढ़ने वाले छात्रों को गहनता से मेडिकल की पढाई के साथ-साथ इस तरह के एक्स्ट्रा करिक्यूलर कार्यक्रमों में प्रतिभाग हेतु सतत् प्रोत्साहित किया जाता है।
