ठेकेदार और ग्रामीणों में नोक झोक
रुडकी। टिकोला कलां में सड़क बना रहे ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीणों ने बताया कि एक घर के सामने नाली गलत ढंग से बनाई जा रही थी जिसका उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर ठेकेदार और उसके समर्थकों ने डराया धमकाया। दूसरी तरफ ठेकेदार पक्ष के लोगों ने बताया कि ग्रामीणों ने उनके साथ बेवजह बदसलूकी और मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों ने पुलिस में आकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
