डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान तेज
रुड़की। डेंगू से बचाव के लिए ढंडेरा नगर पंचायत प्रशासन ने भी अभियान तेज कर दिया है। सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान के साथ-साथ एंटी लारवा का भी छिड़काव कराया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय रावत ने बताया कि अभी तक वार्ड नंबर एक, दो, चार, पांच, सात, आठ, नौ और 10 आदि में छिड़काव कराया जा चुका है। घर-घर जाकर लोगों को सतर्क भी किया जा रहा है और सफाई अभियान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की ओर से डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। लोगों से भी उन्होंने डेंगू को हराने के लिए जागरूक रहने और नगर पंचायत प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।
