कालाढूंगी से बरेली को रोडवेज का संचालन शुरू

हल्द्वानी। सुबह के समय कालाढूंगी से बरेली को चलने वाली रोडवेज बस का संचालन बंद होने से लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक बंशीधर भगत के प्रसास से पुन: बस का संचालन कर दिया गया है। सोमवार सुबह भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी व अन्य नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस प्रतिदिन सुबह कालाढूंगी से वाया हल्द्वानी होते हुए बरेली जाएगी। इस मौके पर भाजपा विनोद बुधलाकोटी, हरीश मेहरा, जसविंदर सिंह, गोपाल बुधलाकोटी, मेहमूद हसन बंजारा, सुच्चा सिंह, कैलाश बुधलाकोटी, तस्लीम कुरैशी, भगवान कुमटिया ने विधायक भगत का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *