वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट स्वामी रीना गुप्ता निवासी शिवम कॉलोनी जमालपुर खुर्द रानीपुर हरिद्वार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भगवानपुर की एक फैक्ट्री से ट्रक में सामान भरवाकर पंजाब भेजा था। सामान के पंजाब पहुचने पर उसमे चार बॉक्स कम पाए गए। इसके बाद रीना गुप्ता ने चालक पर सामान गायब किये जाने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक स्वामी शेर सिंह निवासी गटेर अर्की सोलन हिमाचल प्रदेश व चालक सोनू के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *