भारत निर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा: पूर्व मंत्री
हरिद्वार। पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करना होगा। जो लक्ष्य उन्हें शिक्षकों की ओर से दिए गए हैं उसको समय पर पूरा करें। नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आदर्श युवा समिति की ओर से पंच प्रण एक युवा परिचय-युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार के टिहरी डोब नगर के सामुदायिक भवन में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरांनद ने विकसित भारत का निर्माण ,गुलामी की सोच से मुक्ति ,विरासत पर गर्व,एकता, एकजुटता और नागरिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। अपनी विरासत को पहचाना और उसको संभाल कर रखना है। ब्लॉक प्रमुख आशा देवी ने कहा कि प्रत्येक युवा को कर्तव्य के प्रति संवेदनशील रहना होगा। नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के धर्म सिंह रावत ने कार्यक्रम के बारे में बताया। लखबीर सिंह ने सभी का स्वागत किया। वरिष्ठ ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद चौधरी, सुनीता राणा, महेश भट्ट, बालम सिंह नेगी, सुनीता चौधरी, प्रधानाचार्य बलबीर सिंह रावत ने भी विचार रखे।
तीज पर्यावरण संरक्षण का देता है संदेश
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि तीज जैसे सामाजिक त्योहार हमें पर्यावरण के साथ जोड़ते हैं। इस दौरान हाई स्कूल, इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट के हाई स्कूल के आर्यन कश्यप, नंदनी गौतम और इंटर के आशा, हर्षित कुमार को सम्मानित किया गया। श्रीदेव इंटर कॉलेज पथरी के इंटर की मीनू, साजन सिंह और हाईस्कूल के मोनिका व प्रवीण मौर्य, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पथरी के हाई स्कूल के छात्र वंशिका, साक्षी, व इंटर में हिमानी को विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें म्यूजिकल चेयर में राखी, लेमन रेस में वंशिका, प्राची, मेहंदी प्रतियोगिता में महिमा व मुस्कान विजय रहे। समूह गान और डांस आदि गतिविधियां भी हुई। कार्यक्रम में विनोद मिश्रा, अमित यादव, बलवंत पंवार, बालम नेगी, पार्वती देवी, नरेंद्र, खुशीराम, जगदीश रावत, दलवीर सिंह, एमडी प्रणामी, राकेश अरोड़ा, आशा डोभाल, कादंबरी, प्रतिमा भारद्वाज, पवन सैनी, विपिन कुमार, राहुल रंजन, अनुज, अंग्रेज सिंह, मोहसिन, रविंद्र कुमार, ज्योति, मुस्कान, गरिमा, पूजा, सौरभ, नीलम, रेखा, उमा, रजनी, सुनीता, अनमोल, आशीष आदि ने योगदान दिया। बलवंत कुमार ने सभी का आभार जताया। संचालन कनिका और प्रियंका शर्मा ने किया।
