जिले में आज से शुरू हुई पुलिस भर्ती

बागेश्वर। जिले में पुलिस की शरीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने भर्ती स्थल मालता पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने में लगे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी तरह का विवाद सहन नहीं होगा। पहले दिन लगभग 260 युवा-युवतियों की दौड़ और शारीरिक परीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *