एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार उड़ाए
हरिद्वार। एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक के खाते से बीस हजार की रकम निकाल ली गई। मुदकमा दर्ज कर ज्वालापुर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में सचिन कुमार निवासी पांवधोई ने बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई भेल शाखा में है। वह पीठ बाजार में एसबीआई के एटीएम से रकम निकालने गए था। लेकिन पैसा नहीं निकला। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसका पिन कोड देख लिया, जिसके बाद चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। उसके मोबाइल फोन पर कुछ देर बाद बीस हजार की रकम निकालने का मैसेज आया। एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
