सांसद निशंक को दिया ज्ञापन

हरिद्वार। लघु व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के तीन वेंडिंग जोन ही व्यापारी गतिविधियों के लिए संचालित किए जा रहे हैं। पहले चरण में पंद्रह में आठ वेंडिंग जोन विकसित किए जाने थे। ज्ञापन देने वालों में मनोज कुमार मंडल, मनीष शर्मा, कमल शर्मा, नंदकिशोर गोस्वामी, मोहनलाल, जय सिंह बिष्ट, विजय गुप्ता, आजम खान, नईम सलमानी, नम्रता सरकार, कामिनी मिश्रा, पुष्पा दास, सीमा, सुनीता चौहान, सुमन गुप्ता, आशा कश्यप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *