दिल्ली में हो रही महारैली के लिए जनसंपर्क किया
रुडकी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की टीम ने क्षेत्र के स्कूलों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों से संपर्क किया। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली में हो रही महारैली की जानकारी देकर इसमें शिरकत करने की अपील की। मोर्चा के जिला प्रभारी विवेक सैनी ने अपनी टीम के साथ सरकारी कर्मचारियों से बात की। उन्होंने बताया कि सरकार की नई पेंशन स्कीम का एक भी बिंदु कर्मचारी के हित में नहीं है। जबकि पेंशन की पुरानी स्कीम हर तरह से उपयुक्त थी। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कराने के लिए ही इस संयुक्त मोर्चे का गठन किया गया है। मेार्चा पूरी शिद्दत से लगा हुआ है।
