बिजली चोरी में दो पर मुकदमा दर्ज

रुडकी। देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने जसोद्दरपुर गांव में छापा मारा। इस दौरान गांव के जाहिद पुत्र छोटा तथा इकराम पुत्र सुभारती द्वारा मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी की पुष्टि हुई। भट्टीपुर क्षेत्र के एसडीओ दिवाकर मौर्य ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। टीम में एई रोबिन सिंह, विकास कुमार, धनंजय सिंह और पुलिस निरीक्षक बचन सिंह राणा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *