धार्मिक स्थल की दुकानों का किराया हड़पने का आरोप

रुडकी। लंढौरा के एक समाज के लोगों का आरोप है कि मंदिर समिति के सदस्य मंदिर की दुकानों के किराये का ब्योरा नहीं दे रहे हैं। समाज के लोगों ने पांच लोगों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला रविदास बस्ती निवासी लोगों का कहना है कि उनके समाज के दो मंदिर हैं। दोनों धार्मिक स्थलों की 16 दुकानें किराए पर चल रही हैं। समाज ने पांच लोगों की समिति गठित कर धार्मिक स्थलों के आय-व्यय और दुकानों के किराये की अदायगी का जिम्मा सौंप रखा है। आरोप है कि समिति के लोग वर्ष 2016 से धार्मिक स्थलों का आय-व्यय और दुकानों के किराए का ब्योरा समाज को नहीं दे रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि कई बार समिति के लोगों से आय-व्यय का ब्योरा मांगा जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई हिसाब नहीं बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *