डेंगू, आई फ्लू व मौसम जनित रोगों, से बचाव की जानकारी दी
रुड़की। भगवानपुर चंदनपुर में जन स्वास्थ्य परीक्षण, डेंगू, आई फ्लू से बचाव और उपचार के लिए शिविर लगाया गया। इसमें डॉक्टरों ने मौसम जनित रोगों, डेंगू, आई फ्लू से बचाव की जानकारी दी। इसके साथ ही आई फ्लू से संक्रमित लोगों को मुफ्त में होम्योपैथिक आई ड्रॉप और दवाएं दी।
होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं के निदेशक डॉ. जे एल फिरमाल और जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास ठाकुर के निर्देश पर यह शिविर लगया गया। इसमें डॉ. भगत सिंह, डॉ. दिव्या सिंह, फार्मासिस्ट दिनेश, रिफाकत अली ने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनका उपचार किया। शिविर में 122 लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। आयोजन में गुलबहार का खास योगदान रहा।
