पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविदास की मूर्ति स्थापित कर फूल अर्पित किए
हरिद्वार
पथरी क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मंदिर में शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित की है। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव बहादरपुर जट और टांडा भागमल में रविदास मंदिर की स्थापना की गई है। रविदास जयंती के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी बेटी ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के प्रयास से मंदिर में शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित की गई। मूर्ति स्थापित करने के बाद उन पर फूल चढ़ाए गये। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरी बेटी जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इसके बाद वह शिरोमणि रविदास शोभायात्रा में शामिल हुए। विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के बताए रास्ते पर हम सबको चलना चाहिए। उन्होंने जनता से वादा किया कि सड़क, नाली, पुलिया, लाइट, पेंशन, राशन कार्ड से लेकर आपकी जो भी समस्या होगी उसका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया। शोभायात्रा में शामिल होने के साथ ही उन्होंने जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील। इस दौरान देशराज, शेषराज, विनोद, साधुराम, ललित, मोहन, सीपी सिंह, तीरथपाल, श्याम लाल, खेम चंद, अनुराग शर्मा, मनोज चौहान, मुकर्रम अंसारी, महबूब, धर्मेंद्र, सतेंदर सैनी, नागसिंह कश्यप, नाथीराम चौहान, रमेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
