दलित से मारपीट करने में दो पर केस दर्ज

रुडकी। लक्सर के दाबकी महेसरी निवासी ईश्वरपाल पुत्र श्यामलाल शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे कार से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि गांव से थोड़ा पहले डाट समाधि के पास दाबकी के पदम पुत्र रामकुमार व अभिषेक पुत्र माधेराम घात लगाकर खड़े थे। उन्होंने कार रुकवाकर उसे नीचे उतारा, और जातिसूचक शब्द करते हुए लोहे के सरिए से हमला कर दिया। वह बचकर भागा, तो उन्होंने तमंचे से फायर भी किया। पर गोली मिस हो गई। तहरीर पर कोतवाली पुलिस दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *