राहुल की सजा पर रोक को कांग्रेसियों ने बताया न्याय की जीत

रुडकी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने और उनकी सदस्यता बहाल करने के सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। तथा इसे संविधान में न्याय की जीत बताया। गांव भक्तोंवाली में कांग्रेसियों की हुई बैठक में कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुलेमान मलिक ने सुप्रीम कोर्ट के राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का निर्णय आने पर इसे सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब पदयात्रा शुरु की थी उसी समय से देश की जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ गया था। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया है। दावा किया कि आने वाले समय में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है जिसमें कांग्रेस की जीत निश्चित है। कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव जयवीर कुमार ने कहा कि हमेशा सत्य की जीत होती है। इस अवसर पर ललित, शौकीन मलिक, मुस्लिम, भूरा अहमद, विपिन कुमार, मुस्तफा, शमशाद, डॉक्टर नोमान, इसरार, नरेश कुमार, राजपाल सिंह, कदम सिंह, राहुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *