वेतन भुगतान की मांग को गरजे रोडवेज कर्मचारी

अल्मोड़ा। लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी मुखर हो गये हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी एक घंटा कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कार्मिकों ने डिपो कार्यालय में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
कर्मचारियों ने कहा कि बीते साल दिसंबर और इस साल जनवरी का वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस देना भी मुश्किल हो गया है। विभाग ने चुनाव के बाद दो माह का वेतन देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो समस्त कार्मिक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै,सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी आनंदी शुक्ला, रोहित, जीवन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *