डाक सेवकों ने किया धरना प्रदर्शन

पौड़ी

अखिल भारतीय डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते गुरुवार को सतपुली क्षेत्र के डाक सेवकों ने भी सतपुली पोस्ट ऑफिस परिसर पर धरना दिया। डाक सेवकों ने केंद्र सरकार व संचार मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डाक सेवकों ने बताया कि 8 घंटे ड्यूटी, सरकारी सेवाओं का लाभ वार्षिक वेतन में वृद्धि अन्य सिफारिश लागू होने तक अनिश्चितकालीन डाक हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर दो दर्जन से अधिक डाक सेवक ने धरना प्रदर्शन किया। धरने पर नीरज सिंह, मनोज सिंह, महाराज सिंह, गजेंद्र पाल, भारत सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *