गर्मी और उमस से लोग परेशान

रुड़की। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। सूरज पूरा दिन लुकाछिपी खेलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी बरसात जैसा मौसम बना रहा लेकिन फिर भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पाई। शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात जरूर मिली थी लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। उमस और गर्मी के सामने पंखे व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। कुछ दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर पानी भर दिया था। बारिश के बाद जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल गई थी। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की-फुल्की बारिश भी होती रही। इससे पूरा दिन मौसम सुहावना रहा और गर्मी महसूस नहीं हुई लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई सूरज ने फिर से उमस बढ़ा दी है। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *