रुड़की में 31 शिकायत, निस्तारित कोई नहीं
रुड़की। तहसील दिवस में कुल 31 शिकायत आई। मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। संबंधित विभागों को शिकायतें भेज दी गई हैं। रुड़की में तहसील दिवस लंबे समय बाद हुआ। पिछला तहसील दिवस 18 जुलाई को होना था। रजिस्ट्रार कानूनगो से मारपीट के मामले में पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर तहसील कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए थे। इससे तहसील दिवस औपचारिकता भर रह गया था। हर माह के पहले मंगलवार को तहसील दिवस होता है। महीने के पहले दिन ही तहसील दिवस था। लेकिन फरियादी बेहद कम आए। आमतौर पर रुड़की के तहसील दिवस में औसतन साथ शिकायत आती है। इस बार इसके करीब आधी ही शिकायत रही। एसडीएम न्यायिक शाालिनी मौर्य और नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल ने शिकायतों को सुना।
