दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
रुड़की। क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह लोग खेतों में काम करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। उसी समय गांव का युवक आया और उसकी पत्नी को खींचकर एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस बिना मुकदमा दर्ज किए जांच कर रही है।
