छात्रा संदिग्ध परस्थितियों में लापता

रुड़की। एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग और घर की नाराजगी से जुड़ा बताया जा रहा है। कोतवाली सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की सोत निवासी 23 वर्षीय छात्रा सोमवार को पढ़ाई करने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *