घाट-पनार सड़क पर एक वाहन से बरामद 98 हजार सीज 

पिथौरागढ़। विस चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। अवैध धनराशि की रोकथाम के लिए जनपद की विभिन्न सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अवैध शराब माफियाओं व अवैध धनराशि ले जा रहे लोगों में हड़कंप है। पुलिस ने एक वाहन से 98 हजार से अधिक की धनराशि बरामद कर उसे सीज किया।
शनिवार को पुलिस ने विस चुनाव को लेकर घाट-पनार सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन यूके 01 ए 3241 की चेकिंग की। इस दौरान उसमें सवार रैलापाली अल्मोड़ा निवासी बसंत कुमार के पास से 98 हजार 600 की धनराशि बरामद की। पुलिस के मुताबिक संबंधित व्यक्ति इसके कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसे देखते हुए धनराशि को सीज किया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा चुनाव में धनबल व शराब का प्रयोग किसी भी कीमत में नहीं होने दिया जाएगा। कहा आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम में प्रभारी एसएसटी दिनेश नेगी, एसआई दिनेश चंद्र, चंद्र सिंह मवाड़ी, कांस्टेबल श्रवण कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *