छात्र-छात्राओं को किया मतदान के प्रति जागरूक

नई टिहरी

मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साक्षरता क्लब के समन्वयक डॉ. सोनी तिलारा एवं डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने उपस्थित छात्रों एवं प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई। शुक्रवार को महाविद्यालय में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने कहा कि, युवाओं को अच्छे जनप्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से अंकित करवाना चाहिए। कहा कि, हम सभी का संयुक्त प्रयास होना चाहिए की 1 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले प्रत्येक युवक एवं युवती का निर्वाचन सूची में नाम दर्ज सुनिश्चित हो सके। प्राचार्य प्रो. आरके उभान ने कहा कि, वोट प्रजातंत्र में शक्ति और सत्ता का केंद्र होता है, जिसके आधार पर विचार और नीतियों का क्रियान्वयन होता है, इसलिए 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सभी युवाओं को एपिक कार्ड आवश्यक रूप से बनाने चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. दीपाली, डॉ. संजय महर, एपीओ अनुराग, जगबीर राणा, विकास उनियाल, उषा कैंतुरा, सरिता कोटियाल, वाचस्पति रयाल, प्रो. आशुतोष शरण, डॉ राजपाल रावत, डॉ सुधारानी, डॉ सृचना सचदेवा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *