बाढ़ प्रभावितचार गांवों में बांटी राशन की किट

रुड़की। एसडीएम ने प्लान इंडिया की ओर से खानपुर ब्लॉक के चार बाढ़ प्रभावित गांवों के पांच सौ गरीब परिवारों को राशन की किट बांटी। उन्होंने दूसरे समर्थ लोगों और संस्थाओं से भी गरीब की मदद के लिए आगे आने की अपील की। प्लान इंडिया खानपुर के सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के काम कर रही है। कोरोनाकाल में संस्था ने लक्सर, खानपुर में बहुत काम किया था। पिछले माह आई बाढ़ के दौरान भी संस्था मदद में लगी रही। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने प्लान इंडिया की ओर से खानपुर के बाढ़ प्रभावित गांव दाबकी खेड़ा, जोगावाला, शेरपुर बेला व मोहनावाला में गरीब परिवारों को राशन की किट बांटी। उन्होंने कहा कि गरीब की मदद सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *