पूर्व मंत्री नैथानी ने लोगों की समस्याएं सुनीं

 

श्रीनगर गढ़वाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबिना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने सिल्काखाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर आज विजय संकल्प रैली निकाल रही है। यहीं नहीं भाजपा ने आज तक जनता से सुझाव नहीं मांगे और सरकार के अंतिम समय पर घर-घर पहुंचकर सुझाव मांग कर मात्र जनता के साथ छलावा कर रही है। नैथानी ने जनता से भाजपा के सुझाव पत्र में मंहगाई न घटाने और बेरोजगारी की समस्या न हल करने का सुझाव देने का आह्वान किया है। सिल्काखाल क्षेत्र के एराड़ी, गोनी, कांडी सहित अन्य गांवों में कांग्रेसियों ने जनसंपर्क एवं सभाएं आयोजित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि सिल्काखाल क्षेत्र में कांग्रेस शासनकाल में आईटीआई खोली, किंतु तब से अभी तक सिल्काखाल आईटीआई का भवन निर्मित नहीं हुआ। जबकि सिल्काखाल क्षेत्र का एक मात्र अस्पताल आज डॉक्टर विहिन है। जिससे क्षेत्र की जनता आज स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए दूर श्रीनगर जा रहे है। सिल्काखाल पंपिंग योजना कांग्रेस शासन की देन है, किंतु उक्त योजना की सही ढ़ग से मरम्मत और देख-रेख ना होने के कारण आज क्षेत्र के गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, प्रवक्ता उत्तम असवाल, रमेश जोशी, सतीश जोशी, अमरजीत, रघुवीर भंडारी, रामलाल नौटियाल, आशीष पंवार, गोकुल सिंह नेगी, कुलदीप, शूरवीर सिंह, प्रधान सूरत सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *