दाखिल खारिज की प्रक्रिया बंद होने पर भड़के वकील

रुड़की। लक्सर तहसील में जमीन के दाखिल खारिज नहीं हो रहे हैं। इसकी दो हजार से ज्यादा फाइलें आरके कार्यालय में लंबित हैं। लक्सर के वकीलों ने एसडीएम से मुलाकात की, और इस पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने सोमवार से दाखिल खारिज शुरू करने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं। लक्सर क्षेत्र में खेती और आवासीय भूमि की रोजाना खरीद बिक्री होती है। इसके बाद यह फाइल दाखिल खारिज के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो के माध्यम से तहसीलदार के पास जाती है। वहां राजस्व दस्तावेजों से बेचने वाले का नाम हटाकर जमीन खरीदार के नाम दर्ज होती है लेकिन कई माह से दाखिल खारिज नहीं हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *