बिजली की 400 मीटर केबल चोरी का केस दर्ज

रुड़की। बसेड़ा खादर के किसान बंसता ने अपने पिता बदाम के नाम पर खेत की सिंचाई के लिए नलकूप पर बिजली का कनेशन लिया है। हर दूसरे, तीसरे दिन हो रही बारिश के कारण जुलाई में खेतों को सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ रही है। लिहाजा बसंता का नलकूप काफी दिनों से बंद पड़ा था। गत दिवस वह खेत पर गया तो पता चला कि चोर नलकूप के कनेक्शन की करीब 400 मीटर बिजली की केबल काटकर ले गए हैं। उसकी सूचना पर लक्सर डिविजन के जेई संदीप कुमार ने पहले मौके का मुआयना किया और फिर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *